खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 4 मई से 15 मई 2025 तक बिहार और नई दिल्ली में आयोजन किया गया है। भारत का प्रमुख खेल के 7वें संस्करण समाप्ति की ओर है। इस खेल में प्रतिभागी के रूप में हिस्सा रहे राकेश वड़दा (Rakesh Varda Malkhamb) ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 4 मेडल जीत कर नारायणपुर जिले का नाम रोशन किया है। 16 साल के राकेश वड़दा ने नारायणपुर जिला ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
Rakesh Varda Won the National Youth Games 2025
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में पूरे देश से लगभग 10000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में राकेश वड़दा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये 4 मेडल हालिस किये हैं। Rakesh Varda Malkhamb ने ऐसा कारनामा कर छत्तीसगढ़ के खेल जगत में एक नया इतिहास कायम किया है।
- पोल अप्रेट्स व्यक्तिगत चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
- हैंगिंग अप्रेट्स व्यक्तिगत चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- रोप अप्रेट्स व्यक्तिगत चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- टीम चैंपियनशिप में तीसरे स्थान के साथ कांस्य पदक जीता।

Rakesh Varda Malkhamb Biography (राकेश वड़दा का जीवन परिचय)
राकेश वड़दा का जन्म 2006 को अबुझमाड़ ब्लॉक के ग्राम कुतुल में हुआ है। जो नारायणपुर मुख्यालय से करीबन 52 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। अबुझमाड़ विकासखण्ड घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। राकेश वरदा (Rakesh Varda Malkhamb) ऐसे परिवार का हिस्सा रहे हैं जहां उनके परिवार में शिक्षा का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं रहा है। राकेश वरदा उनके परिवार ही नहीं बल्कि उनके गांव का पहला व्यक्ति है, जो शिक्षा के क्षेत्र में कमद रखा है।
Rakesh Varda ने 8 वर्ष के उम्र में पोटाकेबीन देवगांव से मलखंब खेलना शुरू किया। मलखंब एण्ड स्पोर्टस अकादमी नारायणपुर के कोच मनोज प्रसाद ने मलखंब खेलना सिखाया। वे वर्तमान में इस अकादमी का हिस्सा रहकर प्रशिक्षण ले रहे हैं।
राकेश वड़दा मलखंब खेल की राष्ट्रीय और राज्य स्तर की उपलब्धियाँ (Achievements)
राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियाँ
वर्ष | प्रतियोगिता | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
---|---|---|---|---|---|
2019 | प्रतापपुर ओपन नेशनल | 1 | 0 | 0 | 1 |
2020 | बिलासपुर ओपन नेशनल | 1 | 0 | 0 | 1 |
2021 | उज्जैन ओपन नेशनल | 1 | 0 | 1 | 2 |
2022 | खेलो इंडिया पंचकुला | 0 | 0 | 1 | 1 |
2022 | नेशनल गेम्स गुजरात | 0 | 0 | 1 | 1 |
2023 | खेलो इंडिया उज्जैन | 1 | 1 | 2 | 4 |
2023 | नेशनल गेम्स गोवा | 0 | 0 | 1 | 1 |
2024 | बीच गेम्स नेशनल स्वर्ण | 1 | 0 | 0 | 1 |
2025 | खेलो इंडिया बोधगया | 0 | 1 | 3 | 4 |
कुल | 5 | 2 | 9 | 16 |
राज्य स्तर पर उपलब्धियाँ
वर्ष | प्रतियोगिता | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
---|---|---|---|---|---|
2019 | राज्य स्तरीय चौंपियनशिप कोंडागांव | 2 | 0 | 0 | 2 |
2021 | राज्य स्तरीय चौंपियनशिप बिलासपुर | 2 | 0 | 0 | 2 |
2021 | राज्य स्तरीय चौंपियनशिप कोडागांव | 2 | 0 | 0 | 2 |
2022 | राज्य स्तरीय चौंपियनशिप कोंडागांव | 2 | 0 | 0 | 2 |
2023 | राज्य स्तरीय चौंपियनशिप कोंडागांव/पामगढ़ | 2 | 0 | 0 | 2 |
2023 | राज्य स्तरीय चौंपियनशिप नारायणपुर | 2 | 0 | 0 | 2 |
2024 | राज्य स्तरीय चौंपियनशिप पामगढ़ | 2 | 0 | 0 | 2 |
कुल | 14 | 0 | 0 | 14 |
इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया अपना नाम ( Rakesh Varda India Book of Record)
छत्तीसगढ़ राज्य के अबुझमाड़ के कुतुल में रहने वाला राकेश वड़दा ने 12 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया है। यह कारनाम मलखंब के क्षेत्र में किया है। आपको बता दें महाराष्ट्र के गोरेगांव में आयोजित राष्ट्रीय मलखंब हैंडस्टैंड प्रतियोगिता 2022 में राकेश वड़दा ने खिताब अपने नाम किया। राकेश वड़दा (Rakesh Varda Malkhamb) ने 1 मिनट 6 सेकेंड तक हैंडस्टैंड कर भारत और विश्व के लिये एक नया किर्तिमान रच दिया। इससे पहले भारत का बेस्ट रिकार्ड 60 सेकेण्ड दर्ज किया गया था। मलखंब हैंडस्टैंड प्रतियोगिता में लगभग 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

इसके साथ ही राकेश वड़दा इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 10 में अबुझमाड़ मलखंब एण्ड अकादमी के टीम का हिस्सा रहकर विजेता रहे हैं। घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर अबुझमाड़ क्षेत्र को देश में पहचान बनाने के लिये राकेश वड़दा (Rakesh Varda Malkhamb) से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।