---Advertisement---

Viksit Krishi Sankalp Abhiyan 2025- कांकेर में शुरू हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025

By Abujhmarth Times

Published on:

Follow Us
---Advertisement---

29 मई से शुरू हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान (Viksit Krishi Sankalp Abhiyan 2025) कांकेर में कृषकों को जागरूक कर नवीन तकनीक, योजनाओं व स्मार्ट कृषि की जानकारी देगा।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में कृषकों के प्रत्यक्ष जुड़ाव तथा संवाद के माध्यम से कृषि और किसान को सम्पन्न बनाने की दिशा में देशव्यापी ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ (Viksit Krishi Sankalp Abhiyan 2025) कल से यानि दिनांक 29.05.2025 से प्रारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम आगामी 12 जून 2025 तक करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिले के कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि उद्यानिकी, पशु पालन एवं मछली पालन विभाग के सहभागिता से अभियान को सम्पूर्ण जिले में क्रियान्वित किया जाएगा।

खरीफ फसलों की तकनीक, प्राकृतिक खेती और अनुसंधान प्राथमिकताओं की दिशा में पहल

इसका मुख्य उद्देश्य प्रमुख खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों के संबंध में कृषकों के मध्य जागरूकता का निर्माण एवं प्राकृतिक खेती करने की विधि बताई जाएगी। इसी प्रकार विभिन्न कृषकोन्मुखी शासकीय योजनाओं एवं नीतियों के संबंध में प्रचार-प्रसार के साथ ‘मृदा स्वास्थ्य पत्रक’ की अनुशंसा के आधार पर उर्वरक तथा सूक्ष्म तत्वों की आवश्यक मात्रा के निर्धारण हेतु कृषकों को जागरूक करते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देना है। इसके अलावा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी एवं आधुनिक यंत्रों के उपयोग से स्मार्ट कृषि तथा कृषकों से प्राप्त सुझाव एवं समस्याओं तथा कृषकों द्वारा किए गए नवाचारों के संबंध में जानकारियों का संकलन के आधार पर आवश्यक अनुसंधान प्राथमिकताओं का निर्धारण किया जाएगा।

कांकेर जिले में Viksit Krishi Sankalp Abhiyan की तैयारी, चार दल होंगे गठित

उप संचालक कृषि ने बताया कि कांकेर जिले में कृषकों को जागरूक करने हेतु एक विशेष अभियान (Viksit Krishi Sankalp Abhiyan 2025) चलाया जाएगा, जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों तथा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मछलीपालन विभागों के मैदानी अमले को जोड़ा जा रहा है। इस अभियान के लिए जिले में न्यूनतम 04 दल बनाए जा रहे हैं। हर दल के साथ एक कृषि रथ होगा, जो प्रवास के साथ-साथ दृश्य-श्रव्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा।

प्रत्येक दल प्रतिदिन कम से कम दो ग्रामों में जाकर किसानों से सीधे संवाद और परिचर्चा करेगा, जिससे उनकी समस्याओं को समझकर समाधान किया जा सके। इस अभियान के दौरान पीएम किसान, डिजिटल एग्रीकल्चर जैसी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

अभियान में एफ.पी.ओ., लखपति दीदी समूह और अन्य उत्पादक समूहों के साथ मिलकर विपणन, स्थानीय प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही ड्रोन तकनीक, जैविक कीटनाशक निर्माण जैसी नवीन तकनीकों के जीवंत प्रदर्शन भी होंगे।

किसानों को मृदा स्वास्थ्य पत्रक के माध्यम से उर्वरक व सूक्ष्म तत्वों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से डीएपी उर्वरक के विकल्पों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उच्च भू-भागों में धान की जगह दलहन, तिलहन और मक्का फसलों को बढ़ावा देने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, प्राकृतिक खेती, तिलहन मिशन, डीएसआर विधि से धान की बोवाई, पैडी ट्रांसप्लांटर से रोपाई तथा बीज व मिनीकिट का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा। जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने इस अभियान (Viksit Krishi Sankalp Abhiyan 2025) को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों और किसानों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

---Advertisement---

Leave a Comment