Site icon Abujhmarh Times

Which Republic Day is Celebrated in 2024: Republic Day 2024 में क्या है खास, कर्तव्य पथ पर होगा अनदेखा कार्यक्रम

Republic Day 2024

Which Republic Day is Celebrated in 2024: गणतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 26 जनवरी को बड़े धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को ही हमारे देश का संविधान पूर्ण रूप मे लागू किया गया है। गणतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतियोगितायें आयोजित की जाती है। इसी दिन को पूर्ण गणतंत्र देश घोषित हुआ था।

Which Republic Day is Celebrated in 2024

भारत देश अंग्रेज शासन से 15 अगस्त 1947 को स्वंतत्र हुआ था। अंग्रेज सरकार ने भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 और ब्रिटिश संसद अधिनियम इन दो स्वतंत्र डोमिनियन्स में विभाजित कर दिया गया, जो बाद में राष्ट्र मंडल बन गया। 29 अगस्त 1947 को संविधान का निर्माण करने के लिये डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रस्ताव पेश किया गया। 04 November 1947 को समिति ने एक प्रस्तावित संविधान को संविधान सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। व्यापक चर्चा एवं संशोधन के बाद विधानसभा के 308 सदस्यों द्वारा 24 January 1950 को दो लिखित संस्करणों पर हस्ताक्षर किया गया। इसके दो बाद पूरे भारत देश में यह लागू किया गया।

75th Republic Day 2024 Theme

26 जनवरी को पूरे भारत देश में गणतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर भारत की राजधानी दिल्ली में इस मौके पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही अलग-अगल स्थानों की झांकियां प्रदर्शित की जाताी है। परेड में भारत के थल सेना, वायु सेना और जल सेनायें अपना करतब दिखाते हैं। 26 January 2024 का मुख्य थीम ‘‘विकसित भारत’’ और ‘‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’’ है। इस मौके पर पहली बार त्रि-सेवा टुकड़ी “Best Representation of Women” को प्रदर्शित करने के लिये कर्तव्य पथ पर मार्च करेंगी।

Chief Guest of Republic Day 2024

प्रेस सूचना ब्यूरो के आधार पर फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रॉन 75वीं Republic Day 2024 के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। Republic Day 2024 के परेड में 25 झांकियां कर्तव्य पथ पर चलेगी। ‘‘अनंत सूत्र-द इंडलेस थ्रेड’’ Republic Day 2024 पर मुख्य आकर्षक के केन्द्र होने वाला है, जिसमें देश के हर कोने से लगभग 1900 साड़ियों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस बार कर्तव्य पथ में 77000 बैठक क्षमता रखा गया है, जिसमें आम जनता के लिये 42000 सीट अलग से रिजर्व किये गये है। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

READ ALSO-Deepak Aapat Biography : छत्तीसगढ़ का रहने वाला Deepal Aapat बना अफ्रिका में विदेशी व्लॉगर, जाने इनकी लाईफस्टाईल

Activities in various states on Republic Day-गणतंत्रता दिवस पर विभिन्न राज्यों में गतिविधियां

26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में परेड भव्य रूप में आयोजन किया जाता है। इस दिन देश के विभिन्न राज्यों में जिला मुख्यालय में परेड किया जाता है, जिसमें पुलिस विभाग के साथ अन्य स्कूल के छात्र-छात्रायें एवं विभाग के प्रतिनिधि परेड में सम्मिलित होते है। इस अवसर पर अनेक विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की झांकियां प्रदर्शन में लाई जाती है। स्कूल के बच्चों द्वारा गीत-संगीत एवं नृत्य का प्रदर्शन किया जाता है और अपने क्षेत्र के संस्कृति भी यहां नृत्य के रूप में पेश की जाती है। Republic Day के अवसर पर सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी तिरंगा झण्डा फहराया जाता है। निश्चित रूप से गणतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर देश की विविधता एकता के रूप में झलकती है।

READ ALSO- Pradhanmantri Suryoday Yojana: प्रधानमंत्री ने शुरू किया प्रधानमंत्री सर्वोदय योजना, आखिर क्या है यह योजना

Exit mobile version